शांति शिक्षा कार्यक्रम
प्रभाव की कहानियाँ और वीडियो

देखें कि लोग इस कोर्स के बारे में क्या कहते हैं

शांति शिक्षा कार्यक्रम के वीडियो

विश्वभर में और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को शांति शिक्षा कार्यक्रम से लाभ हुआ है। नीचे कुछ वीडियो दिए गए हैं जो शिक्षा, सुधार गृहों, संघर्ष क्षेत्रों, समुदाय और पूर्व सैनिकों के क्षेत्र में कार्यक्रम के प्रभाव को दर्शाते हैं। द प्रेम रावत फाउंडेशन के यूट्यूब चैनल पर और भी प्रभावशाली वीडियो उपलब्ध हैं।

YouTube player

शांति शिक्षा कार्यक्रम के वीडियो: उच्च शिक्षा

YouTube player
डेनमार्क के तकनीकी विश्वविद्यालय में कठोर शैक्षणिक पाठ्यक्रम के बीच, छात्र और संकाय सदस्य यह साझा करते हैं कि उन्हें शांति शिक्षा कार्यक्रम से कैसे लाभ हुआ है।

“हम शिक्षा और अपने शोध में बहुत अच्छा कर रहे हैं, लेकिन जब छात्रों की देखभाल की बात आती है, तो हम उतने अच्छे नहीं हैं। मेरा मानना है कि शांति शिक्षा कार्यक्रम महत्वपूर्ण है क्योंकि हमें छात्रों की भलाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।”
– विगो कर्न, हेड ऑफ इनोवेशन, डेनमार्क की टेक्निकल यूनिवर्सिटी

YouTube player

मलेशिया के कुआलालंपुर में टेलर यूनिवर्सिटी के छात्र साझा करते हैं कि शांति शिक्षा कार्यक्रम उन्हें सशक्त बनाता है और उनके भविष्य के लिए आशा देता है।

“हम अपनी ज़िंदगी में बहुत व्यस्त रहते हैं, असाइनमेंट्स से निपटते हैं, और अक्सर इन छोटी लेकिन महत्वपूर्ण बातों को भूल जाते हैं।”
– टेलर यूनिवर्सिटी का छात्र

शांति शिक्षा कार्यक्रम के वीडियो: स्वास्थ्य देखभाल और पुनर्वास सेवाएँ

YouTube player
स्पेन के कासेरेस में, चिकित्सा कर्मियों ने आत्म-चिंतन, तनाव मुक्ति और व्यक्तिगत विकास के लिए शांति शिक्षा कार्यक्रम से विभिन्न तरीके सीखें हैं।

“यदि आप स्वयं की सहायता नहीं करते, यदि आप स्वयं को नहीं जानते, तो आप किसी की सहायता नहीं कर सकते। स्वास्थ्य सेवा एक ऐसा काम है जो किसी व्यक्ति को, उसके सबसे नाज़ुक पलों में, दूसरे व्यक्ति से जोड़ता है। मुझे लगता है कि यह पाठ्यक्रम स्वास्थ्य कर्मियों के लिए आवश्यक है।”
-तमारा पिजारो, नर्स, मातृ एवं शिशु वार्ड की पर्यवेक्षक

YouTube player
जानें कि दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में पुनर्वास केंद्रों ने शराब और नशीली दवाओं के सेवन के इतिहास वाले लोगों की सहायता करने के लिए शांति शिक्षा कार्यक्रम को कैसे लागू किया है।

“यह मेरा तीसरा पुनर्वास केंद्र है। कोई भी पुनर्वास केंद्र इस जैसा नहीं रहा। और मुझे लगता है कि ऐसा इसलिए है क्योंकि शांति शिक्षा कार्यक्रम इस पुनर्वास केंद्र का एक हिस्सा था।”
– डेज़्रिटा, क्लाइंट, टैग रिस्टोरेटिव सेंटर

कार्यक्रम में भाग लेना और कार्यक्रम प्रस्तुत करना

कोर्स में भाग लेने और इसे प्रस्तुत करने की शुरुआत करें

अवलोकन

लोगों को व्यक्तिगत शांति खोजने में मदद करना

अनुसंधान और प्रमाण

अध्ययन और समर्थन समीक्षा करें

कोर्स सामग्री

कोर्स विवरण और सैम्पल सामग्री देखें (वीडियो और वर्कबुक)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कार्यक्रम से संबंधित अपने सवालों के जवाब पाएं

नवीनतम समाचारों, कहानियों, वीडियो और कार्यक्रमों के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

शांति शिक्षा कार्यक्रम के वीडियो: सुधार गृह और कानून प्रवर्तन

YouTube player
देखें कि कैसे शांति शिक्षा कार्यक्रम ने टेक्सास के सैन एंटोनियो में डोमिंग्यूज़ स्टेट जेल में बंद लोगों को आत्म-खोज की यात्रा शुरू करने में मदद की।

“मैं उस व्यक्ति से संपर्क करना सीख रहा हूँ जो मैं पहले था।”
– लिसांद्रो मार्टिनेज, पूर्व बंदी, डोमिंग्यूज़ स्टेट जेल

YouTube player
ओहियो के समिट काउंटी में घरेलू हिंसा हस्तक्षेप न्यायालय के सदस्य शांति शिक्षा कार्यक्रम से प्राप्त सीखों को साझा करते हैं और बताते हैं कि कर्मचारियों और ग्राहकों के लिए इसे उपलब्ध कराना क्यों महत्वपूर्ण है।

“हमारे प्रतिभागी हमारे पास शांत स्वभाव के लोगों के तौर पर नहीं आते हैं। वे किसी न किसी संघर्ष में उलझे होते हैं और उन्होंने बहुत कुछ सहा होता है।उनके भीतर की शांति को खोजने में उनकी मदद करना, उनके भविष्य के लिए एक बहुत बड़ा सहारा साबित होता है। यह बाकी सभी चीज़ों को सही नज़रिए से देखने में मदद करता है।”
– जज कैथ्रिन माइकल, अध्यक्ष जज, समिट काउंटी, ओहायो, घरेलू हिंसा इंटरवेंशन कोर्ट

YouTube player
मैक्सिको के क्विंटाना रू में न्याय परिषद के एक नागरिक सलाहकार ने देखा है कि शांति शिक्षा कार्यक्रम ने बंदियों के जीवन में कैसे बदलाव लाया है।

“यह कार्यक्रम वास्तव में परिवर्तनकारी रहा है।”
– मारिया डे ग्वाडालुपे एंजेलिका चान फ्लोरेस, नागरिक सलाहकार, न्याय परिषद, क्विंटाना रू, मेक्सिको

शांति शिक्षा कार्यक्रम के वीडियो: संघर्ष क्षेत्र

YouTube player
उत्तरी बेनिन में, रशीदी एडम बताते हैं कि कैसे ‘शांति शिक्षा कार्यक्रम’ ने किसानों और पशुपालकों के बीच सामुदायिक तनाव को दूर करने और दृष्टि-बाधित लोगों की मदद करने में एक ठोस प्रभाव डाला है।

“इस समुदाय में, किसानों और पशुपालकों के बीच संघर्ष के कारण हमें सचमुच बहुत ज़्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ता था… वे एक ही कमरे में होते थे, लेकिन एक-दूसरे पर शक करते थे। पहली वर्कशॉप के बाद, हमने उनके बीच तनाव कम होता हुआ महसूस करना शुरू कर दिया।”
– रशीदी एडम, शांति शिक्षा कार्यक्रम के फैसिलिटेटर

YouTube player
जानिए कि पांच दशकों के गृहयुद्ध के बाद कोलंबिया के लोगों ने शांति शिक्षा कार्यक्रम का अनुभव कैसे किया।

“हमने सीखा कि इस दुनिया में जीने का एक और तरीका भी है, कि हमारे पास दूसरे विकल्प भी मौजूद हैं। क्योंकि नफ़रत, मनमुटाव और बदले की भावना, शांति और सुकून से जीने की चाहत पर कभी भारी नहीं पड़ सकती।”
– कार्यक्रम में शामिल एक प्रतिभागी

YouTube player
शांति शिक्षा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद, इक्वाडोर के एक गैंग ने हिंसा का रास्ता छोड़कर शांति-उन्मुख कार्यों की ओर कदम बढ़ाए हैं।

“मैं अब वह हिंसक व्यक्ति नहीं रहा, जैसा मैं पहले हुआ करता था।”
– जेफरसन मोरेजोन, “ब्लड्स” के लीडर

शांति शिक्षा कार्यक्रम के वीडियो: समुदाय और पूर्व सैनिक

YouTube player

शांति शिक्षा कार्यक्रम ने मेक्सिको के क्विंटाना रू, प्लाया डेल कारमेन में पुलिस अधिकारियों को, हिंसा वाले माहौल में काम करते हुए भी अपनी भावनात्मक मज़बूती और सहनशक्ति बनाए रखने में मदद की है।

“हम सभी के भीतर एक आंतरिक संघर्ष चल रहा होता है। वास्तव में, यही वह संघर्ष है जिसे हमें जीतना होता है। इसलिए, अगर हम अंदर से अच्छे हैं, तो हम अपने काम में भी अच्छा ही करेंगे, क्योंकि हम अंदर से खुद के साथ अच्छे हैं।” – यादिरा ट्रेजो हर्नांडेज़, पुलिस अधिकारी

YouTube player
पूर्व सैनिक एलिस क्नैफ्लिक बताती हैं कि कैसे शांति शिक्षा कार्यक्रम ने उन्हें पीटीएसडी से उबरने में मदद की और उन्हें उत्तरी कैरोलिना के ऐशविले में दूसरों की सहायता करने के लिए प्रेरित किया।

“जब मैंने पायलट कार्यक्रम किया, तो मैंने कहा ‘हाँ, हाँ, यही मुझे चाहिए, यही मैं चाहती हूँ।’ यह वही है जो मैं हमेशा अपने दिल में जानती थी, लेकिन प्रेम ने अपने संदेश सेइसकी पुष्टि कर दी।”
– एलाइस क्नैफ्लिक, पूर्व सैनिक और ऑरा होम वुमेन वेट्स की संस्थापक

YouTube player
इक्वाडोर के क्विटो में वरिष्ठ नागरिकों के एक समूह के लिए, शांति शिक्षा कार्यक्रम ने उन्हें उम्र बढ़ने की प्रक्रिया का सामना करते समय गरिमा और आशा का एहसास दिया है।

“उनमें से कई लोगों ने बताया कि अब उन्हें लगता है कि वे अपने जीवन के इस समय को गरिमा के साथ जी सकते हैं… वे वरिष्ठ नागरिक के रूप में खुद को उपेक्षित महसूस करते थे, लेकिन इस कोर्स ने उन्हें खुद को फिर से खोजने और एक इंसान के रूप में मूल्यवान महसूस करने में मदद की।”
– जॉर्ज गार्सिया, शांति शिक्षा कार्यक्रम के संचालक

शांति शिक्षा कार्यक्रम के विश्वभर में प्रभाव के बारे में और वीडियो देखने के लिए, TPRF के यूट्यूब प्लेलिस्ट पर जाएँ।

शांति शिक्षा कार्यक्रम के बारे में लेख

नई साझेदारी ने शांति शिक्षा कार्यक्रम को पुनर्वास के लिए एक उपयोगी साधन के रूप में सामने रखा है।

नई साझेदारी ने शांति शिक्षा कार्यक्रम को पुनर्वास के लिए एक उपयोगी साधन के रूप में सामने रखा है।

TPRF और SAW प्रोजेक्ट के बीच हुई साझेदारी का उद्देश्य शांति शिक्षा कार्यक्रम के बारे में जागरूकता बढ़ाना है, ताकि जेल और सुधार व्यवस्था से जुड़े पेशेवरों और उनके साथ काम करने वाले लोगों के लिए यह एक उपयोगी साधन बन सके।

स्पेन में शांति शिक्षा कार्यक्रम लोगों को शोक से उबरने में मदद कर रहा है।

स्पेन में शांति शिक्षा कार्यक्रम लोगों को शोक से उबरने में मदद कर रहा है।

स्पेन में एक शोक सहायता संगठन अपने प्रियजन को खोने वाले लोगों को दुःख से उबरने और भावनात्मक रूप से संभलने की यात्रा में सहयोग देने के लिए पीस एजुकेशन प्रोग्राम का उपयोग कर रहा है।

प्रांतीय यूनिवर्सिटी ऑफ एज़ेइज़ा ने शांति शिक्षा कार्यक्रम के लिए अर्जेंटीना की पहली विश्वविद्यालय समझौता पर हस्ताक्षर किए।

प्रांतीय यूनिवर्सिटी ऑफ एज़ेइज़ा ने शांति शिक्षा कार्यक्रम के लिए अर्जेंटीना की पहली विश्वविद्यालय समझौता पर हस्ताक्षर किए।

द प्रेम रावत फाउंडेशन ने हाल ही में प्रांतीय यूनिवर्सिटी ऑफ एज़ेइज़ा के साथ ब्यूनस आयर्स, अर्जेंटिना में एक शांति शिक्षा कार्यक्रम साझेदारी का उत्सव मनाया, ताकि विश्वविद्यालय के छात्रों को अपनी मानवता पर विचार करने में मदद मिल सके।

मलेशिया की नशे की लत के खिलाफ राष्ट्रीय प्रयासों को शांति शिक्षा कैसे मजबूत बना रही है

मलेशिया की नशे की लत के खिलाफ राष्ट्रीय प्रयासों को शांति शिक्षा कैसे मजबूत बना रही है

मलेशिया की सरकार नशे की लत से उबर रहे लोगों की मदद के लिए शांति शिक्षा कार्यक्रम के साथ काम कर रही है।

डार्विन, ऑस्ट्रेलिया के एक आदिवासी-प्रबंधित पुनर्वास केंद्र में शांति शिक्षा

डार्विन, ऑस्ट्रेलिया के एक आदिवासी-प्रबंधित पुनर्वास केंद्र में शांति शिक्षा

ऑस्ट्रेलिया में स्थित “फाउंडेशन ऑफ रिहैबिलिटेशन विद एबोरिजिनल अल्कोहल रिलेटेड डिफिकल्टीज़ (फॉरवर्ड)” अपने सर्वांगीण देखभाल मॉडल के अंतर्गत शांति शिक्षा कार्यक्रम को उपयोग में लाता है।

जॉन्स हॉपकिन्स मेडिसिन ने शांति शिक्षा कार्यक्रम को एम एल के जूनियर अवार्ड से सम्मानित किया।

जॉन्स हॉपकिन्स मेडिसिन ने शांति शिक्षा कार्यक्रम को एम एल के जूनियर अवार्ड से सम्मानित किया।

जॉन्स हॉपकिंस मेडिसिन ने हाल ही में शांति शिक्षा कार्यक्रम और प्रेम रावत फाउंडेशन के योगदान को मान्यता देते हुए उन्हें रेवरेंड मार्टिन लूथर किंग जूनियर सामुदायिक सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया।

अवलोकन

लोगों को व्यक्तिगत शांति खोजने में मदद करना

प्रभाव की कहानियाँ और वीडियो

देखें कि लोग कोर्स के बारे में क्या कहते हैं

अनुसंधान और प्रमाण

अध्ययन और समर्थन समीक्षा करें

कोर्स सामग्री

कोर्स विवरण और सैम्पल सामग्री देखें (वीडियो और वर्कबुक)

कार्यक्रम में भाग लेना और इसे प्रस्तुत करना

कोर्स में भाग लेने और इसे प्रस्तुत करने की शुरुआत करें

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कार्यक्रम से संबंधित अपने सवालों के जवाब पाएं