पीस एजुकेशन प्रोग्राम में भाग लें

अपने अंदर मौजूद संसाधनों को खोजें

ए पी पी ए विंटर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में शांति शिक्षा कार्यक्रम की स्वयंसेवक वैलेरी हैमिल्टन (बाएँ) और लियोनी स्मॉल्स

क्या आप अपने दैनिक जीवन में अधिक स्पष्टता, शांति और सराहना का अनुभव करना चाहते हैं?

पीस एजुकेशन प्रोग्राम आपको अपने भीतर मौजूद उन संसाधनों को खोजने का अवसर प्रदान करता है, जो जीवन की कठिनाइयों का सामना अधिक समझ, आत्मविश्वास और संतोष के साथ करने में आपकी सहायता कर सकते हैं।

पीस एजुकेशन प्रोग्राम में भाग लेने वाले प्रतिभागी, संचालित कार्यशालाओं की श्रृंखलाओं के माध्यम से, शांति-शिक्षक प्रेम रावत के प्रेरणादायक प्रस्तुतियों के वीडियो देखते हैं और आशा, आत्म-जागरूकता, गरिमा, चयन तथा आंतरिक शक्ति जैसे व्यावहारिक विषयों को समझते हैं। आत्म-चिंतन के अभ्यास, पठन-सामग्री और समूह में विचारों एवं अनुभवों को साझा करने की मदद से स्वयं की खोज का यह व्यावहारिक अनुभव जीवन्त हो उठता है।

यह प्रोग्राम व्यक्तिगत शांति का वर्णन या उसे परिभाषित करने के बजाय, आपको स्वयं अपनी समझ तक पहुँचने के लिए सशक्त बनाने का प्रयास करता है।

आगामी पाठ्यक्रम में भाग लेने हेतु [email protected] पर ईमेल भेजें और उसमें अपने स्थान तथा अपनी पसंदीदा भाषा का उल्लेख करें। एक प्रतिनिधि उपलब्ध अवसर से संबंधित जानकारी आपको देगा।

कार्यशाला के विषय

पीस एजुकेशन प्रोग्राम में कुल 10 कार्यशाला सत्र होते हैं। प्रत्येक सत्र निम्नलिखित विषयों में से किसी एक पर केंद्रित होता है: शांति, सराहना, आंतरिक शक्ति, अपने आप को जानना, स्पष्टता, समझ, गरिमा, चयन, आशा और तृप्ति।

पीस एजुकेशन प्रोग्राम के बारे में प्रतिभागियों के अनुभव

“मेरे लिए इस कार्यक्रम की सबसे महत्वपूर्ण सीख यह है कि मैं जीवित होने, साँस लेने और अपने अस्तित्व को लेकर बेहद खुश हूँ।”

“इसने मुझे जीवन को संजोना और उसकी कद्र करना सिखाया।”

“अब जब मैं हर सुबह जागता हूँ, तो मुझे एक नई शुरुआत करने और आने वाले दिन का भरपूर लाभ उठाने का अवसर मिलता है।”

YouTube player

YouTube player

सहयोग करें

कार्यक्रम को दूसरों तक पहुँचाने में सहयोग करें

अवलोकन

पीस एजुकेशन प्रोग्राम का परिचय

प्रभाव – कहानियाँ एवं वीडियो

देखें कि इस पाठ्यक्रम में भाग लेने वाले लोग इसके बारे में क्या कहते हैं

शोध एवं प्रमाण

शोध-अध्ययनों और विशेषज्ञों के समर्थन की समीक्षा करें

विषय-वस्तु

देखें – विषयों का विवरण तथा उदाहरण हेतु उपलब्ध सामग्री (वीडियो और कार्यपुस्तिका)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रोग्राम से संबंधित अपने प्रश्नों के उत्तर यहाँ पाएं

यदि आपके मन में कोई प्रश्न हो, तो आप [email protected] पर सहायता प्रतिनिधि से संपर्क करके उस पर बातचीत कर सकते हैं।

Any organization can apply for a license to offer the Peace Education Program
A license is needed to offer the Peace Education Program
टी.पी.आर.एफ. आपकी निजता का सम्मान करता है। “सब्सक्राइब” पर क्लिक करके मैं गोपनीयता नीति से सहमत हूँ।

“पीस एजुकेशन प्रोग्राम केवल एक सरल-सा उद्देश्य प्राप्त करने का प्रयास करता है—आपको स्वयं से जोड़ने का।”

— प्रेम रावत, टी.पी.आर.एफ.के संस्थापक

वीडियो

पीस एजुकेशन प्रोग्राम के बारे में और अधिक जानें तथा देखें कि यह कार्यक्रम दुनिया भर में लोगों की किस प्रकार सहायता कर रहा है।

YouTube player

एक कठोर और व्यस्त शैक्षणिक पाठ्यक्रम के बीच, टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ डेनमार्क के विद्यार्थी और शिक्षक बताते हैं कि पीस एजुकेशन प्रोग्राम से उन्हें किस प्रकार लाभ मिला है।

YouTube player

उत्तर बेनिन में पीस एजुकेशन प्रोग्राम ने किसानों और पशुपालकों के बीच उत्पन्न सामुदायिक तनाव को दूर करने में सहायता की है। इसने दृष्टिबाधित लोगों को भी सहयोग प्रदान किया है।

YouTube player

स्पेन के कासेरेस में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े कर्मचारियों ने पीस एजुकेशन प्रोग्राम के माध्यम से आत्म-चिंतन, तनाव से राहत और व्यक्तिगत विकास के लिए उपयोगी साधन सीखे हैं।

YouTube player

मेक्सिको के क्विंटाना रू राज्य के प्लाया डेल कारमेन में पीस एजुकेशन प्रोग्राम ने पुलिस अधिकारियों को हिंसा से जुड़े चुनौतीपूर्ण वातावरण में अपने कार्य के दौरान भावनात्मक शक्ति और मानसिक दृढ़ता विकसित करने में सहायता की है।

YouTube player

सहयोग करें

कार्यक्रम को दूसरों तक पहुँचाने में सहयोग करें

अवलोकन

पीस एजुकेशन प्रोग्राम का परिचय

प्रभाव – कहानियाँ एवं वीडियो

देखें कि इस पाठ्यक्रम में भाग लेने वाले लोग इसके बारे में क्या कहते हैं

शोध एवं प्रमाण

शोध-अध्ययनों और विशेषज्ञों के समर्थन की समीक्षा करें

विषय-वस्तु

देखें – विषयों का विवरण तथा उदाहरण हेतु उपलब्ध सामग्री (वीडियो और कार्यपुस्तिका)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रोग्राम से संबंधित अपने प्रश्नों के उत्तर यहाँ पाएं