पीस एजुकेशन प्रोग्राम की पेशकश करें
कार्यक्रम को उपलब्ध कराने में सहायता करें
पीस एजुकेशन प्रोग्राम के पाठ्यक्रम द प्रेम रावत फ़ाउंडेशन (TPRF) द्वारा अधिकृत व्यक्तियों और संस्थाओं के माध्यम से उपलब्ध कराए जाते हैं। प्रत्येक पाठ्यक्रम का संचालन TPRF द्वारा प्रशिक्षित एक संचालक करता है। यदि आप इस कार्यक्रम को दूसरों तक पहुँचाना चाहते हैं, तो पहला कदम है कि आप स्वयं इस कार्यक्रम में भाग लें।
कार्यक्रम में भाग लेना
संचालक या लाइसेंसधारी के रूप में कार्यक्रम उपलब्ध कराने से पहले, आपको स्वयं इस कार्यक्रम का अनुभव करना चाहिए। वर्तमान में यह कार्यक्रम दुनिया भर में प्रत्यक्ष और ऑनलाइन, दोनों माध्यमों में उपलब्ध है।
कार्यक्रम उपलब्ध कराना
यदि आपको यह कार्यक्रम पसंद आया है और आप इसे दूसरों तक उपलब्ध कराने में सहायता करना चाहते हैं, तो इससे जुड़ने के कई तरीके हैं। संचालक, तकनीकी संचालक या लाइसेंसधारी बनने के बारे में अधिक जानने के लिए नीचे पढ़ें।
कार्यक्रम उपलब्ध कराने में सहायता करने के 3 तरीके
संचालक बनना
सभी पीस एजुकेशन प्रोग्राम संचालकों को TPRF द्वारा प्रशिक्षण दिया जाता है। संचालक बनने के लिए आपको:
- स्वयं पीस एजुकेशन प्रोग्राम में भाग लें। कार्यक्रम में भाग लेने के बाद, यदि आप फ़ैसिलिटेटर (संचालक) बनना चाहते हैं, तो [email protected] पर हेल्प डेस्क को लिखें।
- कार्यक्रम की सीखने की पद्धति, उपलब्ध पाठ्यक्रम सामग्री तथा समूहों के साथ प्रभावी ढंग से कार्य करने का तरीका सीखने के लिए तीन मॉड्यूल वाला, पाँच घंटे की संचालक प्रशिक्षण कार्यशाला पूरी करें। यह प्रशिक्षण निःशुल्क उपलब्ध है।
- यद्यपि किसी पाठ्यक्रम का संचालन करने के लिए TPRF का लाइसेंस प्राप्त करना आवश्यक नहीं है, फिर भी TPRF के किसी लाइसेंसधारी के साथ कार्य करना आवश्यक है।
संचालक बनने के लिए आवेदन करने हेतु फ़ैसिलिटेशन या समूहों के साथ कार्य करने का पूर्व प्रशिक्षण या अनुभव आवश्यक नहीं है; हालाँकि, यदि यह अनुभव हो तो यह एक अतिरिक्त लाभ है।
तकनीकी संचालक बनना
तकनीकी संचालक, पीस एजुकेशन प्रोग्राम के फ़ैसिलिटेटरों (संचालकों) को सहयोग प्रदान करते हैं, ताकि कार्यक्रम की सामग्री सुचारु और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत की जा सके। तकनीकी संचालक, ऑनलाइन या प्रत्यक्ष दोनों प्रकार के पीस एजुकेशन प्रोग्राम पाठ्यक्रमों के तकनीकी संचालन का कार्य कर सकते हैं। यदि आपने इस कार्यक्रम में भाग लिया है और तकनीकी संचालक बनना चाहते हैं, तो कृपया इस भूमिका का विवरण पढ़ें और अपना बायोडाटा/रिज़्यूमे [email protected] पर भेजें।
तकनीकी संचालक बनने के लिए ज़रूरी शर्तें
- कैमरा वाले प्राइवेट कंप्यूटर (Mac या PC) का एक्सेस
- एक हाई-रिज़ॉल्यूशन मॉनिटर
- स्थिर इंटरनेट कनेक्टिविटी
- तकनीकी कौशल
- शांत रहकर समस्याओं को सुलझाने की क्षमता
एक बार आपका आवेदन स्वीकार हो जाने के बाद, आपको ‘पीस एजुकेशन प्रोग्राम कोर्स टेक्निकल ऑपरेटर कोच’ द्वारा दी जाने वाली टेक्निकल ट्रेनिंग लेनी होगी।
लाइसेंसधारी बनना
जो योग्य आवेदक इच्छुक समूहों और समुदायों तक इस कार्यक्रम को पहुँचाना चाहते हैं, उन्हें निःशुल्क लाइसेंस प्रदान किया जाता है। लाइसेंस के लिए आवेदन करने से पहले, कृपया निम्नलिखित चरण पूरे करें:
- स्वयं पीस एजुकेशन प्रोग्राम में भाग लें।
- प्रोग्राम का परिचय, प्रभाव की कहानियाँ, शोध तथा अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों को देखकर पीस एजुकेशन प्रोग्राम को अच्छी तरह समझें।
- जिस समुदाय और श्रोताओं तक आप इस कार्यक्रम को पहुँचाना चाहते हैं, उस पर विचार करें और TPRF को आवेदन भेजें (नीचे दिए गए लिंक को देखें)।
लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया में सामान्यतः कुछ सप्ताह लगते हैं और इसमें सहयोगात्मक बातचीत भी शामिल होती है।
लाइसेंसधारी के रूप में आपको क्या प्राप्त होगा
जब किसी व्यक्ति या संस्था को सफलतापूर्वक लाइसेंस प्राप्त हो जाता है, तो उन्हें पाठ्यक्रम की सामग्री उपलब्ध कराई जाती है, जिसमें वीडियो सामग्री, फ़ैसिलिटेटर मार्गदर्शिका तथा प्रतिभागियों की कार्यपुस्तिकाएँ शामिल हैं। लाइसेंसधारी व्यक्ति किसी संस्था या समूह में पीस एजुकेशन प्रोग्राम उपलब्ध करा सकते हैं। संस्थाएँ भी अपने संगठन के भीतर इस पाठ्यक्रम का संचालन कर सकती हैं।
प्रशिक्षित TPRF प्रतिनिधि, कार्यक्रम के कार्यान्वयन के दौरान लाइसेंसधारियों को निरंतर सहयोग प्रदान करते हैं।
लाइसेंसधारियों के लिए आवश्यकताएँ
- पीस एजुकेशन प्रोग्राम से अच्छी तरह परिचित हों।
- लाइसेंसधारी पीस एजुकेशन प्रोग्राम में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों से कोई शुल्क नहीं ले सकते।
- TPRF की ऑनलाइन रिपोर्टिंग प्रणाली का उपयोग करते हुए, लाइसेंसधारियों को प्रतिभागियों की उपस्थिति तथा अन्य महत्वपूर्ण विवरणों का रिकॉर्ड रखना चाहिए।
- प्रत्येक पाठ्यक्रम के अंत में, लाइसेंसधारी कार्यक्रम के प्रतिभागियों से एक गुमनाम सर्वेक्षण पूरा करने का अनुरोध करते हैं।
- इस पाठ्यक्रम का संचालन केवल TPRF द्वारा प्रशिक्षित एक फैसिलिटेटर (संचालक) ही कर सकता है। TPRF फैसिलिटेटर प्रशिक्षण निःशुल्क प्रदान करता है।
- किसी पाठ्यक्रम का अनुवाद करने से पहले उसका अनुवाद TPRF द्वारा अधिकृत होना आवश्यक है। अनुवाद शुरू करने से पहले [email protected] पर संपर्क करें।
- दिशानिर्देशों और लाइसेंस समझौते का पालन करके पीस एजुकेशन प्रोग्राम की मूल भावना और अखंडता का सम्मान करें। लाइसेंस समझौते को डाउनलोड करने या उसका पूर्वावलोकन करने के लिए यहाँ जाएँ।
TPRF द्वारा लाइसेंस और पाठ्यक्रम सामग्री तक पहुँच निःशुल्क प्रदान की जाती है।
आपके आवेदन की समीक्षा होने के बाद, आपको या तो आपके आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी देने का अनुरोध प्राप्त होगा, या अगले चरणों के साथ स्वीकृति की सूचना भेजी जाएगी।

हमारे कार्यक्रम के संचालकों ने अपने समुदायों में इस कार्यक्रम का संचालन करने के अवसर की गहरी सराहना की है। देखिए, कुछ संचालकों ने क्या कहा:
“मैं भीतर से टूट चुकी थी। लेकिन इस कार्यक्रम ने मुझे अंदर से ठीक होने में मदद की। इसने मेरे भीतर गहरा परिवर्तन लाया। अब मैं इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर स्वयं आगे बढ़ना और दूसरों को भी इस यात्रा में सहयोग देना चाहती हूँ।”
– मोनिक एडोनिस, पीस एजुकेशन प्रोग्राम फ़ैसिलिटेटर (संचालक)
“मैंने स्वयं देखा है कि इस कार्यक्रम ने उन लोगों के जीवन को भी छुआ और बदल दिया, जिनके पास आगे देखने के लिए कोई आशा नहीं थी… मैंने इस कार्यक्रम की शक्ति और उसके परिवर्तनकारी प्रभाव को प्रत्यक्ष रूप से देखा है।”
– जेरोम पीनार, पीस एजुकेशन प्रोग्राम फ़ैसिलिटेटर (संचालक)

भाग लें
स्वयं इस कार्यक्रम का अनुभव करने के लिए नामांकन करें और इसमें भाग लें।
संक्षिप्त जानकारी
पीस एजुकेशन प्रोग्राम का परिचय
प्रभाव की कहानियाँ और वीडियो
देखें कि लोग इस पाठ्यक्रम के बारे में क्या कहते हैं।
शोध और प्रमाण
अध्ययनों और समर्थन/प्रशंसापत्रों की समीक्षा करें।
पाठ्यक्रम की सामग्री
पाठ्यक्रम का विवरण और नमूना सामग्री (वीडियो और कार्यपुस्तिका) देखें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कार्यक्रम से संबंधित अपने प्रश्नों के उत्तर खोजें।
यदि आप TPRF को पीस एजुकेशन प्रोग्राम का विस्तार करने में सहायता करना चाहते हैं, तो दान करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
यदि आपके मन में कोई प्रश्न हों, तो आप [email protected] पर सहायता प्रतिनिधि से संपर्क करके उनसे चर्चा कर सकते हैं।

डेनमार्क के टेक्निकल यूनिवर्सिटी के छात्र और शिक्षक बताते हैं कि व्यस्त शैक्षणिक पाठ्यक्रम के बीच उन्हें पीस एजुकेशन प्रोग्राम से किस प्रकार लाभ मिला।

उत्तरी बेनिन में, पीस एजुकेशन प्रोग्राम ने किसानों और चरवाहों के बीच सामुदायिक तनाव को कम करने तथा दृष्टिबाधित लोगों को सहायता प्रदान करने में मदद की है।

स्पेन के कासेरेस में, चिकित्सा कर्मियों ने पीस एजुकेशन प्रोग्राम से आत्म-चिंतन, तनाव कम करने और व्यक्तिगत विकास के लिए उपयोगी साधन सीखे हैं।

पीस एजुकेशन प्रोग्राम ने मेक्सिको के क्विंटाना रू, प्लाया डेल कारमेन में पुलिस अधिकारियों को हिंसा से जुड़े कार्यों के माहौल के बीच भावनात्मक मजबूती और सहनशीलता विकसित करने में सहायता प्रदान की है।

भाग लेना
नामांकन करें और स्वयं इस कार्यक्रम का अनुभव करें।
संक्षिप्त जानकारी
पीस एजुकेशन प्रोग्राम का परिचय
प्रभाव की कहानियाँ और वीडियो
देखें कि लोग इस पाठ्यक्रम के बारे में क्या कहते हैं।
शोध और प्रमाण
अध्ययनों और समर्थन/प्रशंसापत्रों की समीक्षा करें।
पाठ्यक्रम की सामग्री
पाठ्यक्रम का विवरण और नमूना सामग्री (वीडियो और कार्यपुस्तिका) देखें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कार्यक्रम से संबंधित अपने प्रश्नों के उत्तर खोजें।
