कोर्स अवलोकन
टीपीआरएफ दो प्रकार के पाठ्यक्रम प्रदान करता है: शांति शिक्षा कार्यक्रम (इसे PEP संग्रह भी कहा जाता है) और उच्च शिक्षा के लिए शांति शिक्षा कार्यक्रम ( जिसे PEP EDU भी कहा जाता है) । दोनों ही एक जैसे दस सार्वभौमिक विषयों पर आधारित हैं: शांति, सराहना, आंतरिक शक्ति, अपने आपको जानना, स्पष्टता, समझ, गरिमा, चयन, आशा और तृप्ति ।
हालाँकि दोनों पाठ्यक्रमों के मुख्य विषय समान हैं, प्रत्येक को अलग-अलग परिस्थितियों के अनुसार तैयार किया गया है। उच्च शिक्षा के लिए शांति शिक्षा कार्यक्रम महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, व्यावसायिक और तकनीकी शिक्षा संस्थानों आदि के लिए बनाया गया है, जबकि सामान्य शांति शिक्षा कार्यक्रम अन्य सभी लोगों के लिए है। ये कोर्स एक-दूसरे पर आधारित नहीं हैं तथा इन्हें स्वतंत्र रूप से पूरा किया जाता है।
प्रत्येक पाठ्यक्रम की सामग्री प्रेम रावत के अंतरराष्ट्रीय संबोधनों, मीडिया साक्षात्कारों और विभिन्न लोगों के साथ हुई बातचीत से ली गई है। इसमें दस विषयों को दर्शाने वाली एनिमेटेड कहानियाँ भी शामिल हैं।
नीचे दोनों कोर्सों के विवरण के साथ-साथ एक उदारहण के तौर पर प्रतिभागी वर्कबुक और कोर्स वीडियो भी प्रस्तुत हैं।

“शांति शिक्षा कार्यक्रम जटिल नहीं है। इसकी सफलता इसकी सरलता में है।”
— प्रेम रावत

कार्यक्रम में भाग लेना और कार्यक्रम प्रस्तुत करना
पाठ्यक्रम में भाग लेने और उसे प्रस्तुत करने की शुरुआत करें
रूपरेखा
लोगों को व्यक्तिगत शांति खोजने में सहायता करना।
प्रभाव कहानियाँ और वीडियो।
देखें कि लोग पाठ्यक्रम सामग्री के बारे में क्या कहते हैं।
अनुसंधान और प्रमाण
अध्ययनों और समर्थन प्रमाणों की समीक्षा करें
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
कार्यक्रम के बारे में अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त करें।
शांति शिक्षा कार्यक्रम (PEP संग्रह): विभिन्न प्रकार के परिवेशों में प्रभावी सिद्ध, यह कार्यक्रम, जिसे “PEP संग्रह” भी कहा जाता है, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्थानों, सामुदायिक वातावरणों, निगरानी और परोल व्यवस्थाओं, कारागारों, सुधार गृहों तथा अन्य स्थानों में लागू किया गया है। सत्रों में लगभग 30 मिनट के वीडियो सामग्री के साथ-साथ सहभागिता आधारित गतिविधियाँ और प्रतिभागियों के साथ संवाद शामिल होते हैं। एक घंटे के ये सत्र इस प्रकार बनाए गए हैं कि वे सुविधानुसार हों और विभिन्न प्रकार के प्रतिभागियों के लिए सुलभ हों। इसके साथ दी जाने वाली मुद्रित सामग्री में प्रतिभागी कार्यपुस्तिका और संचालक हेतु मार्गदर्शिका शामिल हैं। PEP Collection को 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए तैयार किया गया है, और यह वर्तमान में निम्नलिखित भाषाओं में उपलब्ध है:
العربية (अरबी), बारिबा, बोस्नियाई, 繁體中文 (पारंपरिक चीनी ), 简体中文 (सरलीकृत चीनी) , क्रोएशियाई, डेनिश, जर्मन, डच, अंग्रेज़ी (यूनाइटेड किंगडम), अंग्रेज़ी (संयुक्त राज्य), अंग्रेज़ी (श्रवण बाधितों के लिए), स्पेनिश (स्पेन), स्पेनिश (लैटिन अमेरिका), फिनिश, फुलानी, ( Ελληνικά ) ग्रीक, ( עִבְֿרִית) हिब्रू, इतालवी, ( 日本語 ) जापानी, मलय, पुर्तगाली (यूरोपीय), केचुआ (पेरू), स्लोवेन, स्वेन्सका (स्वीडिश), தமிழ் तमिल, टेटम, ภาษาไทย थाई
संदर्भ पाठ्य सामग्री

कार्यक्रम की चुनिंदा सामग्री देखें और जानें कि कार्यशालाएँ कैसी होती हैं।






रूपरेखा
लोगों को व्यक्तिगत शांति खोजने में सहायता करना।
प्रभाव कहानियाँ और वीडियो।
देखें कि लोग पाठ्यक्रम सामग्री के बारे में क्या कहते हैं।
अनुसंधान और प्रमाण
अध्ययनों और समर्थन प्रमाणों की समीक्षा करें
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
कार्यक्रम के बारे में अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त करें।
कार्यक्रम में भाग लेना और कार्यक्रम प्रस्तुत करना
इस कोर्स में भाग लेने और इसे संचालित करने की शुरुआत करें

