पीस एजुकेशन प्रोग्राम
शांति शिक्षा कार्यक्रम एक नए तरीके की वीडियो-आधारित कार्यशालाओं की श्रृंखला है, जो लोगों को अपनी आंतरिक शक्ति और व्यक्तिगत शांति को खोजने में मदद करती है।
यह कार्यक्रम प्रतिभागियों को अपनी मानवता पर ध्यान केंद्रित करने और उस पर विचार करने का अवसर देता है, साथ ही उनके अंदर मौजूद साधनों जैसे चयन , आशा और गरिमा को समझने में मदद करता है। व्यक्तिगत शांति को परिभाषित या वर्णित करने के बजाय, यह कार्यक्रम लोगों को अपनी स्वयं की समझ तक पहुँचने के लिए सशक्त बनाता है। हर कोई इससे लाभान्वित हो सकता है। यह कार्यक्रम विभिन्न स्थानों जैसे सामुदायिक केंद्रों, स्कूलों, विश्वविद्यालयों, स्वास्थ्य सेवाओं के केंद्रों, वरिष्ठ नागरिक केंद्रों, बेघर आश्रयों, नशा मुक्ति केंद्रों और सुधार गृहों में प्रभावी सिद्ध हुआ है।
द प्रेम रावत फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम की सामग्री और प्रशिक्षक (फैसिलिटेटर) का विकास निःशुल्क रूप से किया जाता है, जिससे शांति शिक्षा कार्यक्रम 80 से अधिक देशों और 45 भाषाओं में विभिन्न समुदायों के लिए उपलब्ध हो पाता है।
प्रत्येक कार्यशाला में लेखक और शांति शिक्षाविद् प्रेम रावत के प्रेरणादायक प्रस्तुतियों, संबोधनों और साक्षात्कारों के वीडियो अंश शामिल होते हैं, जो इन दस विषयों पर आधारित हैं: शांति, सराहना, आंतरिक शक्ति, अपने आप को जानना, स्पष्टता, समझ, गरिमा, चयन , आशा और तृप्ति।
सुविधाकर्ता द्वारा संचालित चिंतन-मनन का समय, प्रतिभागियों की पारस्परिक बातचीत, कार्यपुस्तिका की गतिविधियाँ और पठन सामग्री इन कार्यशालाओं को विशेष बनाते हैं, जिससे वे क्रियाशील और आनंददायक बन जाती हैं।
कार्यक्रम में भाग लेने वाला कोई भी व्यक्ति कार्यक्रम का सुविधाकर्ता (फैसिलिटेटर) बनने के लिए आवेदन कर सकता है। सुविधाकर्ता बनने के लिए किसी पेशेवर योग्यता की आवश्यकता नहीं है। द प्रेम रावत फाउंडेशन (टीपीआरएफ) आवश्यकतानुसार सहयोग प्रदान करने के लिए मौजूद है, ताकि यह कार्यक्रम मेज़बान संगठनों और प्रतिभागियों—दोनों के लिए सफल हो सके।
व्यक्ति या संगठन किसी भी इच्छुक समूह को यह पाठ्यक्रम प्रदान करने के लिए द प्रेम रावत फाउंडेशन (टीपीआरएफ) से निःशुल्क लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। कार्यक्रम को संचालित (फैसिलिटेट) करने या निःशुल्क लाइसेंस के लिए आवेदन करने के बारे में अधिक जानकारी यहाॅं प्राप्त करें।

Participate
Signup and experience the program for yourself
Offer
Help make the program available to others
Impact Stories & Videos
See what people say about the course
Research & Evidence
Review studies and endorsements
Course Content
See course descriptions and sample materials (video & workbook)
FAQ
Find answers to your questions about the program
Contact a support representative at [email protected] to learn more about how you can participate in the workshops and use this powerful program to help people discover personal peace.
TPRF respects your privacy. By clicking “Subscribe” I agree to the Privacy Policy.
News About the Peace Education Program
नई साझेदारी ने शांति शिक्षा कार्यक्रम को पुनर्वास के लिए एक उपयोगी साधन के रूप में सामने रखा है।
TPRF और SAW प्रोजेक्ट के बीच हुई साझेदारी का उद्देश्य शांति शिक्षा कार्यक्रम के बारे में जागरूकता बढ़ाना है, ताकि जेल और सुधार व्यवस्था से जुड़े पेशेवरों और उनके साथ काम करने वाले लोगों के लिए यह एक उपयोगी साधन बन सके।
स्पेन में शांति शिक्षा कार्यक्रम लोगों को शोक से उबरने में मदद कर रहा है।
स्पेन में एक शोक सहायता संगठन अपने प्रियजन को खोने वाले लोगों को दुःख से उबरने और भावनात्मक रूप से संभलने की यात्रा में सहयोग देने के लिए पीस एजुकेशन प्रोग्राम का उपयोग कर रहा है।
प्रांतीय यूनिवर्सिटी ऑफ एज़ेइज़ा ने शांति शिक्षा कार्यक्रम के लिए अर्जेंटीना की पहली विश्वविद्यालय समझौता पर हस्ताक्षर किए।
द प्रेम रावत फाउंडेशन ने हाल ही में प्रांतीय यूनिवर्सिटी ऑफ एज़ेइज़ा के साथ ब्यूनस आयर्स, अर्जेंटिना में एक शांति शिक्षा कार्यक्रम साझेदारी का उत्सव मनाया, ताकि विश्वविद्यालय के छात्रों को अपनी मानवता पर विचार करने में मदद मिल सके।
What People Say About the Program:
विश्वविद्यालयों में
“इस कार्यक्रम ने मुझे अपने उद्देश्य की भावना से फिर से जुड़ने में मदद की और एक शिक्षक तथा एक इंसान के रूप में मेरे दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाया। मैंने प्रत्यक्ष रूप से देखा कि छात्रों ने कितनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी—वे अधिक विचारशील, संतुलित और सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे।”
— डॉ. जी. श्री लक्ष्मी, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग, सी वि आर काॅलेज ऑफ इंजीनियरिंग , हैदराबाद, भारत
In Corrections
“The participants all leave better than before. Some who were known to have coping and behavioral challenges have made 180-degree turnarounds.”
— Terrence Mathews, Counselor at Metro West Detention Center, Miami, FL, U.S.A.

कठोर शैक्षणिक पाठ्यक्रम के बीच, टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ डेनमार्क के छात्र और संकाय साझा करते हैं कि उन्होंने शांति शिक्षा कार्यक्रम से कैसे लाभ प्राप्त किया

कासेरेस, स्पेन में , चिकित्सा कर्मियों ने शांति शिक्षा कार्यक्रम से आत्म-चिंतन, तनाव से राहत और व्यक्तिगत विकास के लिए उपयोगी साधन सीखे हैं।

उत्तरी बेनिन में, शांति शिक्षा कार्यक्रम ने किसानों और पशुपालकों के बीच सामुदायिक तनाव को कम करने में मदद की है और दृष्टिबाधित लोगों का समर्थन किया है।

शांति शिक्षा कार्यक्रम ने प्लाया डेल कार्मेन, क्विंटाना रू, मेक्सिको में पुलिस अधिकारियों को हिंसा से जुड़े कार्य परिस्थितियों के बीच भावनात्मक समझ और लचीलापन विकसित में सहायता प्रदान की है।





