प्रेम रावत फाउंडेशन (टीपीआरएफ) लोगों को आपात परिस्थितियों से उबरने में मदद करने के लिए आवश्यक भोजन, पानी, चिकित्सा और अन्य सहायता प्रदान करता है। 2001 में अपनी स्थापना के बाद से, टीपीआरएफ ने 50 देशों में सहयोगी संस्थानों को 202 अनुदान प्रदान किए हैं, जिसमें आपदा राहत और पानी के बुनियादी ढाँचे से लेकर छात्रों के लिए कंप्यूटर लैब तक विविध मानवीय पहलों के लिए 6.8 मिलियन डॉलर प्रदान किए गए हैं। टीपीआरएफ अन्य गैर-लाभकारी संगठनों के साथ साझेदारी करने का ध्यान रखता है जो प्राप्तकर्ताओं और उनकी संस्कृति के सम्मान के साथ सीधे, कुशलतापूर्वक और प्रभावी ढंग से सहायता प्रदान करते हैं। टीपीआरएफ ने 16 वर्षों तक पूरे भारत में मुफ्त वार्षिक चिकित्सा शिविरों को भी प्रायोजित किया है, जिससे अधिकारों से वंचित रहने वाले हजारों लोगों को आधुनिक नेत्र-चिकित्सा प्रदान की गई है।

टीपीआरएफ भारत, नेपाल, ग्हाना और दक्षिण अफ्रीका में गरीब समुदायों को पौष्टिक भोजन, स्वच्छ पानी और शिक्षा के अवसर प्रदान करने के लिए सिग्नेचर जन-भोजन कार्यक्रम भी चलाता है। जन-भोजन के माध्यम से, टीपीआरएफ ने कुपोषित बच्चों और बुजुर्ग वयस्कों को 80 लाख से अधिक भोजन परोसा है, जिससे शिक्षा के स्तर और सामुदायिक स्वास्थ्य में सुधार हुआ है।
दुनिया भर में टीपीआरएफ की मानवीय सहायता के उदाहरणों को देखने के लिए मानचित्र का अवलोकन करें
“तब भी, जब जरूरतें बहुत बड़ी हों, हमारे पास बदलाव लाने की शक्ति होती है।”
—लिंडा पास्कोटो, टीपीआरएफ बोर्ड अध्यक्ष
मानवीय सहायता के समाचार
नेपाल के बाढ़ पीड़ितों के लिए मानवीय सहायता
द प्रेम रावत फाउंडेशन नेपाल में हाल ही में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए मानवीय सहायता प्रदान कर रहा है।
इंडोनेशिया में भूकंप पीड़ितों के लिए मानवीय सहायता + दक्षिण अमेरिका में भूकंप राहत कार्यों पर अपडेट
द प्रेम रावत फाउंडेशन (TPRF) इंडोनेशिया में हाल ही में आए विनाशकारी भूकंप से प्रभावित लोगों की मदद के लिए मानवीय सहायता प्रदान करेगा। यहाँ अपना समर्थन दें।
कोलंबिया के भूकंप पीड़ितों के लिए मानवीय सहायता
द प्रेम रावत फाउंडेशन (TPRF) हाल ही में कोलंबिया में आए विनाशकारी भूकंप के पीड़ितों की सहायता के लिए प्रारंभिक 50,000 डॉलर की मानवीय सहायता प्रदान करेगा। यहाँ अपना सहयोग दें।

दृष्टि की गरिमा
15 वर्षों से, प्रेम रावत फाउंडेशन ने हाशिए पर रहने वाले हजारों लोगों को आधुनिक नेत्र चिकित्सा प्रदान करने के लिए पूरे भारत में मुफ्त वार्षिक शिविरों को प्रायोजित किया है।

जल और जीवन
इस जमीनी स्तर की पहल ने नेपाल के धाडिंग के सुदूर कोने में सैकड़ों लोगों को स्थायी रूप स्वच्छ पानी हासिल करने में मदद की।


