स्पेन में शांति शिक्षा कार्यक्रम लोगों को शोक से उबरने में मदद कर रहा है।

वियोग और शोक जीवन का एक स्वाभाविक हिस्सा हैं, फिर भी अक्सर इन विषयों पर खुलकर बात नहीं की जाती। स्पेन के सबाडेल शहर में एक स्थानीय शोक सहायता संगठन ने किसी प्रियजन को खोने के बाद प्रतिभागियों को भावनात्मक संबल और पुनर्प्राप्ति की यात्रा में सहयोग देने के लिए ‘पीस एजुकेशन प्रोग्राम’ को एक उपयोगी माध्यम के रूप में अपनाया है।

सबाडेल मॉर्निंग ग्रुप एसोसिएशन एक गैर-लाभकारी संगठन है, जिसकी स्थापना वर्ष 2003 में उन लोगों द्वारा की गई थी जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोने का गहरा दुःख स्वयं अनुभव किया था। इस विश्वास से प्रेरित कि शोक को मिलकर सहना अधिक आसान हो जाता है, यह संगठन समूह-आधारित सहयोग प्रदान करता है, जहाँ प्रतिभागी अपने ही जैसे क्षति और वियोग का अनुभव कर चुके अन्य लोगों के साथ समझ, अपनापन और भावनात्मक उपचार का अनुभव कर सकते हैं।

सबाडेल मॉर्निंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं स्वयंसेवक जुआन कार्लोस मार्टिन बताते हैं कि “शोक में डूबे लोगों का साथ देना”, उनकी भूमिका है| वर्ष 2024 में, स्थानीय संस्था अलायंसेस ऑफ पीस (Alianzas de Paz) ने उन्हें द प्रेम रावत फाउंडेशन के शांति शिक्षा कार्यक्रम से परिचित कराया। इसके कुछ ही समय बाद उन्होंने अपनी संस्था के स्वयंसेवकों को आमंत्रित किया कि वे इस कार्यक्रम का परिचय उन सदस्यों को दें, जो अपने किसी प्रियजन को खोने के गहरे दुःख से गुजर रहे थे। सबाडेल मॉर्निंग एसोसिएशन के प्रतिभागियों ने शांति शिक्षा कार्यक्रम को बहुत सराहा। । जैसा कि यह 10 मिनट का वीडियो दर्शाता है, इस कार्यक्रम ने प्रतिभागियों को शोक के बीच आंतरिक शांति, आशा और भावनात्मक सहारा पाने में महत्वपूर्ण सहायता प्रदान की।

YouTube player

इस वीडियो में सबाडेल मॉर्निंग एसोसिएशन के शांति शिक्षा कार्यक्रम के प्रतिभागी अपने अनुभव साझा करते हैं।

शांति शिक्षा कार्यक्रम में 10 कार्यशालाएँ शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक निम्नलिखित विषयों में से एक पर केंद्रित है—शांति, सराहना, आंतरिक शक्ति, अपने आप को जानना, स्पष्टता, समझ, गरिमा, चयन , आशा और तृप्ति। शांति शिक्षाविद् प्रेम रावत के वीडियो प्रस्तुतिकरणों पर आधारित इन कार्यशालाओं का उद्देश्य प्रतिभागियों को स्वयं चिंतन-मनन करने का अवसर प्रदान करना है, ताकि वे अपनी मानवीयता को गहराई से समझ सकें और अपने अंदर विद्यमान व्यक्तिगत शांति का स्वयं अनुभव कर सकें।

“मेरे जीवन का पहला और सबसे गहरा प्रेम , मेरी माँ के निधन से छह महीने पहले ही इस दुनिया से चला गया। उसके बाद मुझे ऐसा लगा जैसे मैं अपनी पहचान ही खो चुकी हूँ। मुझे समझ ही नहीं आ रहा था कि मैं हूँ कौन।” उन्होंने आगे कहा, “यह कार्यशाला मेरे लिए अद्भुत रही है। इसने मुझे फिर से स्वयं बनने बहुत मदद की है। इससे मिली आंतरिक शांति आपको आगे बढ़ने की ताकत और हिम्मत देती है, जिसके सहारे आप जीवन में आगे बढ़ने का साहस जुटा पाते हैं।”

Peace Education Program participants at Sabadell Mourning Association share their perspectives

प्रतिभागी इवोन आउआद ने बताया कि जब वे इस कार्यक्रम में आईं, तो वे अपने साथ “बहुत भारी बोझ” लेकर आई थीं। अपनी बहन और माँ—दोनों को खोने के दुःख से गुजरते हुए वे गहरे शोक के दौर में थीं। शांति शिक्षा कार्यक्रम की कार्यशालाओं के दौरान वे विशेष रूप से प्रेम रावत द्वारा आत्म-परिचय और स्वयं को जानने पर दिए गए विशेष महत्व से गहराई से प्रभावित हुईं। उन्हें एहसास हुआ कि वे वास्तव में स्वयं को और अधिक जानना चाहती हैं, और उनका जीवन स्वयं की खोज की एक यात्रा बन चुका है।

“आपके अंदर उथल-पुथल भी है और शांति भी। आपके अंदर अंधकार भी है और प्रकाश भी। यदि आप इस सत्य को समझते हैं , तो यह स्पष्ट हो जाता है कि जब शांति हममें से प्रत्येक के अंदर विद्यमान है, तो सवाल यह रह जाता है कि —क्या हम स्वयं को जानते हैं?” – प्रेम रावत

पीस एजुकेशन प्रोग्राम की प्रतिभागी अंतोनिया कार्वाजाल ने कहा: “तो जब आपके भीतर शांति होती है, तो जीवन को देखने का आपका दृष्टिकोण व्यापक हो जाता है। । चाहे हम शोक में हों या नहीं, हम सभी को सही मायनों में उस आंतरिक शांति की आवश्यकता है। यह हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।” इन शब्दों के माध्यम से उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि शांति शिक्षा कार्यक्रम केवल शोकग्रस्त लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि हर व्यक्ति के लिए उतना ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि आंतरिक शांति की आवश्यकता हर इंसान के जीवन में होती है।

सबाडेल मॉर्निंग ग्रुप के सदस्यों के अनुभव हमें यह याद दिलाते हैं कि यद्यपि जीवन में वियोग और क्षति एक सतत वास्तविकता हैं, फिर भी शांति, स्वयं को समझना और आंतरिक शक्ति की संभावना भी सदैव हमारे अंदर विद्यमान रहती है। शांति शिक्षा कार्यक्रम लोगों को चिंतन, आत्ममंथन और आत्म-खोज के लिए एक सार्थक अवसर प्रदान करता है। जीवन के सबसे कठिन दौर में भी यह कार्यक्रम उन्हें अपने भीतर मौजूद शक्ति, शांति और समझ जैसे अमूल्य संसाधनों से जुड़ने में मदद करता है।

तात्कालिक लेख

श्रेणी के अनुसार लेख

गाइडस्टार और चैरिटी नेविगेटर पारदर्शिता, वित्तीय जवाबदेही और नेतृत्व के लिए टीपीआरएफ को अपनी सर्वोच्च रैंकिंग देते हैं।