शांति शिक्षा कार्यक्रम
सूक्ष्म अनुदान
शांति शिक्षा कार्यक्रम को बढ़ाने में मदद के लिए अनुदान राशि उपलब्ध है।
उन सभी दाताओं का धन्यवाद, जिनकी उदारता से ये अनुदान संभव हो पाते हैं।
दाताओं के उदार समर्थन के कारण, द प्रेम रावत फाउंडेशन (TPRF) योग्य व्यक्तियों या संगठनों को शांति शिक्षा कार्यक्रम को आगे बढ़ाने हेतु सूक्ष्म अनुदान (Microgrants) के लिए आवेदन करने का स्वागत करता है।
सूक्ष्म अनुदान हेतु दान करें
सूक्ष्म अनुदान के लिए आवेदन करें
अब तक एकत्रित राशि
आपके $100,000 तक के दान की राशि दोगुनी की जाएगी!
शांति शिक्षा कार्यक्रम के सूक्ष्म अनुदान पहल को एक उदार दाता के योगदान के कारण संभव बनाया जा सका है, जिन्होंने एक लीगेसी उपहार (Legacy Gift) के रूप में यह सुनिश्चित किया कि आपके द्वारा दिए गए दान की राशि $100,000 तक मिलान की जाएगी — जिससे आपका प्रभाव दोगुना हो जाएगा।
अपने निधन से पहले, इस दूरदर्शी दाता ने इस अनुदान परियोजना का एक पायलट शुरू किया, जो अत्यधिक सफल सिद्ध हुआ। इसने दक्षिण अफ्रीका में सामुदायिक कार्यकर्ताओं, कोलंबिया में कैद प्रतिभागियों, अमेरिका में प्रोबेशन और पैरोले अधिकारियों और कई अन्य को शांति शिक्षा कार्यक्रम उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी यह इच्छा थी कि आप भी इस प्रयास में भागीदार बनें और दान के माध्यम से इन अनुदानों की उपलब्धता को और अधिक विस्तृत करने में मदद करें — ताकि शांति शिक्षा कार्यक्रम को और भी लोगों तक पहुँचाया जा सके।
इस पहल के लिए प्रारंभिक वित्तीय सहायता प्रदान करने वाले लीगेसी समर्थक को दिल से धन्यवाद, और उन सभी को भी धन्यवाद जो अपने योगदान के माध्यम से शांति शिक्षा कार्यक्रम में भागीदारी बढ़ाने में मदद कर रहे हैं।
क्या आपके पास कोई ऐसा प्रस्ताव है जिससे अनुदान राशि का उपयोग करके शांति शिक्षा कार्यक्रम में भागीदारी को बढ़ाया जा सके?
यह आवेदन आपको अपने नवोन्मेषी विचार प्रस्तुत करने का अवसर देता है, ताकि इस कार्यक्रम को और अधिक लोगों तक पहुँचाया जा सके।
यदि आप और आपका प्रस्ताव निम्नलिखित मापदंडों को पूरा करते हैं, तो आप अनुदान के लिए आवेदन कर सकते हैं:
• आपके पास या आपके संगठन के पास TPRF द्वारा अनुमोदित शांति शिक्षा कार्यक्रम लाइसेंस होना चाहिए।
• आपको इस कार्यक्रम में कम से कम एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए – चाहे वह लाइसेंधारक, प्रशिक्षक, प्रचारक, तकनीकी सहायक या किसी अन्य भूमिका में हो।
• अनुदान के लिए किया गया आवेदन एक कार्यान्वयन प्रस्ताव, बजट, लक्ष्य, और परिणाम रिपोर्टिंग योजना शामिल करे।
• विकासशील देशों में स्थित पहलों को प्राथमिकता दी जाएगी।
• अनुदान राशि की अधिकतम सीमा USD $10,000 है और आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून, 2025 है।
इस नई वीडियो को देखें और जानें कि सूक्ष्म अनुदान पायलट परियोजना के क्या परिणाम रहे, और आपके दान कैसे शांति शिक्षा कार्यक्रम को बढ़ाने में मदद करेंगे।



