रोम की महिला जेल में शांति शिक्षा कार्यक्रम और प्रेम रावत जी के दौरे से आत्मचिंतन और आपसी जुड़ाव को बढ़ावा मिला।

पिछले चार वर्षों से, इटली की रेबिबिया जेल कासा सर्कोंडारियाले जर्माना स्टेफानिनी में बंद महिलाओं को शांति शिक्षा कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिल रहा है। इस कार्यक्रम के ज़रिए वे आत्म-जागरूकता, आत्मसम्मान, संतोष और मन की शांति जैसे विषयों को समझने और उन पर विचार करने का अवसर पाती हैं।

रेबिबिया जेल इटली की सबसे बड़ी जेल परिसरों में से एक है। यह रोम के उत्तर-पूर्वी उपनगर में स्थित है।

शांति शिक्षा कार्यक्रम की कार्यशालाओं में प्रेम रावत जी के विचारों और संबोधनों के वीडियो मुख्य भूमिका निभाते हैं। जून में उन्होंने जेल में जाकर इस कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाओं से मुलाकात की। प्रेम रावत जी एक प्रसिद्ध लेखक और शांति की शिक्षा देने वाले वक्ता हैं। इस मुलाकात ने जेल में बंद महिलाओं को खुद को बेहतर ढंग से समझने और जीवन में नई आशा के साथ आगे बढ़ने की अपनी यात्रा जारी रखने का एक महत्वपूर्ण अवसर दिया।

प्रेम रावत जी ने इस सभा के दौरान कहा, “जिस दिन आप अपने भीतर आज़ादी को खोज लेंगी, बाहर नहीं, बल्कि अपने अंदर, उसी दिन आप सच में आज़ाद हो जाएँगी। आपको यह समझना होगा कि आपके लिए क्या अनमोल है, क्या आपके दिल के करीब है। आपके लिए सबसे अनमोल है—खुद के प्रति आपका प्रेम। दूसरों का आपसे प्रेम नहीं, बल्कि आपका खुद से प्रेम, अपने प्रति आपका प्यार।”

शांति शिक्षा कार्यक्रम की निदेशक विलो बेकर कहती हैं, “जब प्रेम रावत जी इस तरह जेल में आयोजित सामान्य से कार्यक्रम में आकर लोगों से बात करते हैं, तो जेल के कर्मचारी और वहाँ बंद लोग, दोनों ही इस बात के लिए उनके आभारी होते हैं कि वे अपना समय निकालकर उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलने और बात करने आते हैं। ऐसे कार्यक्रमों के वीडियो दुनिया भर की जेलों में बंद दूसरे लोगों को भी प्रेरणा देते हैं और उनका हौसला बढ़ाते हैं।”

शांति शिक्षा कार्यक्रम को दुनिया भर की कई जेलों और सुधार गृहों में सफलतापूर्वक शुरू किया गया है। अब तक जेलों और सुधार गृहों में बंद 2,72,000 से अधिक लोग इन 10 कार्यशालाओं में भाग ले चुके हैं। इन कार्यशालाओं में खुद को समझने और मन की शांति पाने से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाती है।

इस कार्यक्रम में 80 से अधिक महिला कैदियों और जेल के कर्मचारियों ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम का वीडियो उपलब्ध होने की सूचना पाने के लिए TPRF की ईमेल सूची और YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

YouTube player

इस मुलाकात के कुछ समय बाद जियानलुका फैबी के साथ हुए इस इंटरव्यू में प्रेम रावत जी ने जेल में बंद महिलाओं से मिलने के अपने अनुभव साझा किए।

रेबिबिया जेल में हुए इस कार्यक्रम के बाद, शिक्षा विभाग के प्रमुख ने इसे आगे बढ़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। जेल के अधिकारियों ने भी इस कार्यक्रम को महत्वपूर्ण माना। उन्होंने बताया कि प्रेम रावत जी की इस यात्रा की खबर इटली के न्याय मंत्रालय की पत्रिका में भी प्रकाशित हुई थी।

कार्यक्रम के बाद एक इंटरव्यू में प्रेम रावत जी ने बताया कि जेल में बंद महिलाएँ खुद को बेहतर बनाने की कोशिश कर रही हैं। उनकी यह कोशिश देखकर वे बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने कहा, “वे यहाँ बिताए जा रहे समय का पूरा उपयोग करना चाहती हैं। उनका मतलब सिर्फ इस जेल में बिताए समय से नहीं, बल्कि इस धरती पर मिले जीवन से है। सच्ची आज़ादी बाहर के हालात से नहीं, बल्कि हमारे अंदर से आती है।”

शांति शिक्षा कार्यक्रम की टीम और रेबिबिया जेल के बीच सहयोग लगातार आगे बढ़ रहा है। फिलहाल, जेल पुलिस के कर्मचारियों के लिए भी यह कार्यक्रम शुरू करने की संभावना पर चर्चा चल रही है।

रेबिबिया जेल में शांति शिक्षा कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाओं के लिए यह अनुभव अपने आत्मसम्मान और अपने अंदर की ताकत को फिर से पहचानने का एक अवसर था। इससे उन्हें यह समझने में मदद मिली कि बाहर के हालात चाहे जैसे भी हों, उनके भीतर आत्मसम्मान और शक्ति मौजूद है। जैसा कि प्रेम रावत जी ने उनसे कहा, “आपको अपनी आज़ादी अपने अंदर खोजनी है और उसे बनाए रखना सीखना है। दुनिया के हालात के कारण अपनी इस आज़ादी को खोना नहीं है।”

इटली में प्रेम रावत जी ने बोलोन्या में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भी संबोधन दिया। इस कार्यक्रम में 50,000 से अधिक लोग व्यक्तिगत रूप से और ऑनलाइन जुड़े। उन्होंने इस कार्यक्रम में आशा, आज़ादी और मन की शांति के बारे में जाना।

तात्कालिक लेख

श्रेणी के अनुसार लेख

गाइडस्टार और चैरिटी नेविगेटर पारदर्शिता, वित्तीय जवाबदेही और नेतृत्व के लिए टीपीआरएफ को अपनी सर्वोच्च रैंकिंग देते हैं।