प्रेम रावत जी के मानवीय कार्यों को डॉक्टरेट और गांधी विजन पुरस्कार से सम्मानित किया गया I

प्रेम रावत जी को हाल ही में उनके उत्कृष्ट मानवीय प्रयासों के लिए उल्लेखनीय सम्मान प्राप्त हुए हैं, जिसमें प्रेम रावत फाउंडेशन (टीपीआरएफ) के साथ उनका काम भी शामिल है, जिसका उद्देश्य दुनिया भर के लोगों को सम्मान, शांति और समृद्धि प्रदान करना है।

30 सितंबर को प्रेम रावत जी को भारत के हैदराबाद स्थित डॉ. बी.आर. अंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटी (बीआरएओयू) से मानद डॉक्टरेट की उपाधि/ऑनररी डॉक्टरेट डिग्री प्राप्त हुई।

“शांति शिक्षक के रूप में प्रेम रावत जी की उपलब्धियां अद्वितीय और अतुलनीय हैं। उन्होंने 100 से अधिक देशों में फैले अपने विश्वव्यापी दर्शकों/ऑडियंस को अपने अंतर्मन से जुड़ने और एक परिपूर्ण जीवन जीने के लिए प्रेरित किया है,” बीआरएओयू के वाइस-चान्सेलर घंटा चक्रपाणि ने अपने प्रारंभिक भाषण में कहा। “उन्हें सम्मानित करके, हम स्वास्थ्य में सुधार लाने, स्कूल में नामांकन बढ़ाने और अपराध दर को कम करने में उनके वैश्विक योगदान को सम्मानित कर रहे हैं, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं को फलने-फूलने में मदद मिली है।”

प्रेम रावत जी के योगदानों में से एक शांति शिक्षा कार्यक्रम है, जो वीडियो-आधारित कार्यशालाओं की एक इनोवेटिव श्रृंखला है जो लोगों को उनकी आंतरिक शक्ति और व्यक्तिगत शांति की खोज करने में मदद करती है।आज तक, 80 से अधिक देशों में 615,000 से अधिक लोग विश्वविद्यालयों से लेकर सुधार गृहों तक विभिन्न प्रकार के परिवेशों में इस कार्यक्रम में भाग ले चुके हैं।

इसके अतिरिक्त, प्रेम रावत जी के फूड फॉर पीपल कार्यक्रम ने भारत, नेपाल, घाना और दक्षिण अफ्रीका में वंचित बच्चों और जरूरतमंद अन्य लोगों को स्वच्छ पानी, शैक्षिक अवसर और 80 लाख से अधिक पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाए हैं।

प्रेम रावत जी को डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करते हुए देखने के लिए वीडियो यहां देखें:

बीआरएओयू भारत की पहली ओपन यूनिवर्सिटी थी, जिसकी स्थापना आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के लिए उच्च शिक्षा तक पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से की गई थी। विश्वविद्यालय सीमांत समुदायों के छात्रों को शामिल करने पर जोर देता है, जिनमें विकलांग व्यक्ति, अनुसूचित जाति और जनजाति के सदस्य और ट्रांसजेंडर व्यक्ति शामिल हैं।

ऑनररी डॉक्टरेट (या डॉक्टर ऑनोरिस कौसा) एक अकादमिक डिग्री है जो विश्वविद्यालय बिना किसी सामान्य पाठ्यक्रम, शोध या शोध प्रबंध की आवश्यकताओं के प्रदान करता है। यह किसी व्यक्ति द्वारा किसी क्षेत्र, समाज या मानवता के लिए किए गए उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देता है।

Prem Rawat received an honorary doctoral degree from Dr. B.R. Ambedkar Open University (BRAOU)

“मैं इस अवसर पर उन सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इस दिन को संभव बनाया और मुझे यह सम्मान प्रदान किया। मेरी राय में, यह विश्वविद्यालय छात्रों के लिए द्वार खोलता है और उन्हें साधन उपलब्ध कराता है, जिससे उन्हें अपने जीवन में जो कुछ भी वे चाहते हैं उसे बनाने का अवसर मिलता है,” प्रेम रावत जी ने बीआरएओयू में कनवोकेशन/दीक्षांत समारोह के दौरान डिग्री स्वीकार करते हुए कहा। “इस संस्था का किसी न किसी रूप में हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है क्योंकि मैं भी दरवाजे खोलता हूं। मैं ऐसे दरवाजे खोलने की कोशिश करता हूं, जो कॉमर्स या बाहरी इनोवेशन के लिए नहीं, बल्कि आंतरिक इनोवेशन के लिए हों। मैं शांति के द्वार खोलता हूँ। मैं मानवीय संभावनाओं के द्वार खोलता हूँ।और इसलिए, एक तरह से, हम दोनों का एक बहुत ही गहरा उद्देश्य है जिसे हम पूरा कर रहे हैं। “

गांधी विज़न अवार्ड

कुछ दिनों बाद, महात्मा गांधी की 156वीं जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर, इंडिया एसोसिएशन ऑफ मिनेसोटा (आईएएम) और डॉ. डैश फाउंडेशन ने प्रेम रावत जी को 2025 गांधी विजन पुरस्कार से सम्मानित किया।

यह पुरस्कार समारोह 4 अक्टूबर को सेंट पॉल, मिनेसोटा में मिनेसोटा हिस्ट्री सेंटर में आयोजित किया गया, जिसमें प्रेम रावत जी के दशकों लंबे मानवीय योगदान और शांति, करुणा और कल्याण को बढ़ावा देने के वैश्विक प्रयासों को मान्यता दी गई।

The Gandhi Vision Award Certificate given to Prem Rawat

पुरस्कार की घोषणा करते हुए, IAM के आनरेरी बोर्ड सदस्य राम गाडा ने साझा किया:

“बाल प्रतिभा और 1970 के दशक के किशोर आइकन से लेकर वैश्विक शांति दूत तक, प्रेम रावत जी ने लाखों लोगों को असाधारण स्पष्टता, प्रेरणा और जीवन के गहन सबक दिए हैं। अब अमेरिका में रहने वाले वे जीवन के हर क्षेत्र से जुड़े लोगों को शांति के अपने आंतरिक स्रोत को खोजने में मदद करना जारी रखते हैं—जो आज की दुनिया में बेहद जरूरी है।”

प्रेम रावत जी की ओर से प्रेम रावत फाउंडेशन की विकास निदेशक मार्सी क्लेन ने पुरस्कार और प्रमाण पत्र स्वीकार किया।

गांधी विजन पुरस्कार उन व्यक्तियों को सम्मानित करता है जिनका कार्य महात्मा गांधी के अहिंसा, शांति और मानवीय गरिमा के आदर्शों का उदाहरण प्रस्तुत करता है, और समुदायों को करुणा और उद्देश्य के साथ नेतृत्व करने के लिए प्रेरित करता है।

The Gandhi Vision Award Certificate ceremony honoring Prem Rawat

तात्कालिक लेख

श्रेणी के अनुसार लेख

गाइडस्टार और चैरिटी नेविगेटर पारदर्शिता, वित्तीय जवाबदेही और नेतृत्व के लिए टीपीआरएफ को अपनी सर्वोच्च रैंकिंग देते हैं।