द प्रेम रावत फाउंडेशन (TPRF) नेपाल में हाल ही में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए 50,000 डॉलर की मानवीय सहायता देगा। 26 अगस्त को देश के उत्तरी पहाड़ी क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई, जिसमें हजारों लोग घायल हुए, अनेक लोगों को बेघर होना पड़ा और वे अपनी बुनियादी जरूरतें पूरी करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
टीपीआरएफ की सहायता उन सभी लोगों को भोजन और पानी जैसी आवश्यक वस्तुएँ उपलब्ध कराएगी, जिन्हें इनकी सबसे अधिक आवश्यकता है। आपका सहयोग टीपीआरएफ द्वारा प्रदान की जाने वाली सहायता-राशि में वृद्धि करेगा।
हमें TPRF के Food for People कार्यक्रम के बारे में लोगों से बहुत से सहानुभूतिपूर्ण संदेश मिले हैं। यह कार्यक्रम नेपाल के वंचित बच्चों को प्रतिदिन हजारों भोजन उपलब्ध कराता है। हमें यह बताते हुए खुशी है कि Food for People टीम, केंद्र और सहयोगी स्कूल बाढ़ से सुरक्षित हैं। तसरपु, जहाँ यह कार्यक्रम संचालित किया जाता है, बाढ़ के संभावित क्षेत्र से हजारों फीट ऊपर स्थित है। हालांकि, धादिंग ज़िले के आसपास के निचले इलाकों में बाढ़ ने काफी प्रभाव डाला।
TPRF स्थानीय टीम के सदस्यों के साथ मिलकर स्थिति का जायजा ले रहा है और यह तय कर रहा है कि इस सहायता का सबसे अधिक जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सर्वोत्तम उपयोग कैसे किया जा सकता है। आगे की जानकारी के लिए जुड़े रहें।
हमारे सभी सहयोगियों का धन्यवाद, जिनके सहयोग से इस तरह के मानवीय सहायता कार्य संभव हो पाते हैं।






