आपका उदार सहयोग नरिशिंग लाइव्स अपील को शानदार ढंग से आगे बढ़ा रहा है। अब तक $156,821 की राशि जुटाई जा चुकी है, और हम अपने $215,000 के लक्ष्य के और करीब पहुँच रहे हैं। आपका सहयोग हमें इस लक्ष्य तक पहुँचने में मदद कर सकता है।
प्रेम रावत जी के विज़न और आपके उदार सहयोग के बल पर, फ़ूड फ़ॉर पीपल कार्यक्रम 1 करोड़ भोजन परोसने के गौरवशाली लक्ष्य के बेहद करीब पहुँच चुका है। प्रत्येक भोजन एक बच्चे के जीवन में गरिमा, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की आशा लेकर आता है।
इस नए वीडियो में भारत, नेपाल, घाना और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के सदस्य साझा करते हैं कि आपकी उदारता किस प्रकार लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है।

यह यात्रा जो एक पौष्टिक भोजन से शुरू होती है , वह उससे कहीं आगे तक जाती है। बेहतर स्वास्थ्य, नए आर्थिक अवसर और बच्चों के लिए उज्ज्वल भविष्य पूरे समुदायों के विकास में योगदान दे रहे हैं। कई बच्चे अपने परिवारों में ऐसे पहले सदस्य बन रहे हैं जो स्कूल में सफलता प्राप्त कर रहे हैं और आगे उच्च शिक्षा की ओर बढ़ रहे हैं।
आज ही मदद का हाथ बढ़ाएँ और 1 करोड़वें भोजन के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहभागी बनें।
इस प्रेरणादायक यात्रा का हिस्सा बनने के लिए आपका धन्यवाद। साथ मिलकर हम यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि और भी अधिक बच्चों एवं परिवारों को वह पोषण, सम्मान और अवसर प्राप्त हों, जिनके वे हकदार हैं।
सादर आभार सहित,
दया रावत
अध्यक्ष, टीपीआरएफ






