केप फ्लैट्स स्थित ‘फूड फॉर पीपल’ केंद्र में असांडा डलंगुडलांगु
फूड फॉर पीपल (FFP) के नवीनतम केंद्र की असांडा डलंगुडलांगु ने हमें रसोई का दरवाज़ा खोलकर एक वीडियो यात्रा पर आमंत्रित किया है!प्रेम रावत फाउंडेशनका फूड फॉर पीपल कार्यक्रम, प्रेम उबुंटू फाउंडेशनके साथ साझेदारी में, दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन के केप फ्लैट्स क्षेत्र में बच्चों और बुजुर्गों को प्रति सप्ताह हजारों भोजन प्रदान करता है। वास्तव में, हाल के महीनों में भोजन उत्पादन में दोगुना इज़ाफा हुआ है, और मई 2025 में यह संख्या 1,39,212 तक पहुँच गई है। एफएफपी सुविधा टीपीआरएफ के संस्थापक प्रेम रावत के उस दृष्टिकोण की दिशा में काम करना जारी रखे हुए है, जिसके तहत पौष्टिक, जीवन-परिवर्तनकारी भोजन के माध्यम से केप फ्लैट्स निवासियों के स्वास्थ्य और अवसरों को बेहतर बनाना है।
इस नए केंद्र की यात्रा देखें, जिसका उद्घाटन टीपीआरएफ के संस्थापक प्रेम रावत ने 26 नवंबर 2024 को किया था — नीचे दिया गया वीडियो देखें।
सामुदायिक प्रभाव और सहभागिता
यह रसोई, जो केप फ्लैट्स से सटे एप्पिंग क्षेत्र में स्थित है, पोषणयुक्त भोजन तैयार कर स्कूलों और सामुदायिक केंद्रों में वितरित करती है। यह भोजन स्थानीय खेतों से प्राप्त सब्ज़ियों का उपयोग करके तैयार किया जाता है, जिसे समुदाय के सदस्य स्वयं पकाते हैं। वर्तमान में भोजन में विभिन्न प्रकार के सब्जियों के सूप शामिल हैं और साथ में ताज़ी रोटी भी दी जाती है।
भोजन की डिलीवरी की देखरेख स्थानीय कर्मचारियों द्वारा की जाती है, जिसमें टीपीआरएफ के पीस एजुकेशन प्रोग्राममें भाग लेने वाले पूर्व गिरोह के सदस्य भी शामिल हैं। यह उच्च अपराध और खाद्य असुरक्षा वाले क्षेत्रों में भोजन की सफल डिलीवरी में सहायता करता है।
‘फूड फॉर पीपल’ केंद्र, केप फ्लैट्स में प्रातःकालीन भोजन की तैयारी।
उज्जवल भविष्य के लिए भोजन
केप फ्लैट्स क्षेत्र लंबे समय से सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों, जैसे कि उच्च बेरोज़गारी दर, का सामना कर रहा है। ‘फूड फॉर पीपल’ पहल के माध्यम से प्रदान किए जाने वाले भोजन से समुदाय में भागीदारी और जिम्मेदारी की भावना उत्पन्न होती है।यह केवल भूख मिटाने का अवसर नहीं देता, बल्कि समृद्धि की दिशा में भी एक संभावना प्रदान करता है।
टीपीआरएफ के संस्थापक प्रेम रावत के अनुसार, समृद्धि केवल आर्थिक स्थिति का विषय नहीं है — यह तब शुरू होती है जब मनुष्य की बुनियादी ज़रूरतें पूरी होती हैं। जब बच्चों को पर्याप्त भोजन मिलता है, तो वे स्कूल में बने रह सकते हैं और अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं। जब उनके माता-पिता को रोज़ाना भोजन की अनिश्चितता से मुक्ति मिलती है, तो उन्हें काम करने, आय अर्जित करने और भविष्य की योजना बनाने का समय मिलता है।
इस तरह के प्रभाव लहरों की तरह फैलते हैं — जो परिवारों को मजबूत करते हैं, स्वास्थ्य में सुधार लाते हैं, अपराध को कम करते हैं और पूरे समुदाय को फलने-फूलने में मदद करते हैं।
फूड फॉर पीपल’ समाज के वंचित लोगों के लिए एक “सीढ़ी” प्रदान करता है, जो गरीबी से ऊपर उठने और बाहर निकलने का रास्ता तलाश रहे हैं।
“यह सिर्फ़ भोजन नहीं है – यह समस्याओं का समाधान है।” – प्रेम रावत
केप फ्लैट्स स्थित फूड फॉर पीपल सुविधा केंद्र में विशाल बर्तनों में प्रत्येक सप्ताह हजारों भोजन पकाया जाता है।
स्थायी परिवर्तन के लिए एक मॉडल
अब तक ‘फूड फॉर पीपल’ कार्यक्रम के तहत 73 लाख से अधिक भोजन परोसे जा चुके हैं।
इसके अलावा, एफएफपी कार्यक्रम के साथ टीपीआरएफ का दृष्टिकोण खाद्य प्रावधान से परे है। शैक्षिक सहायता और सामुदायिक सहभागिता को एकीकृत करके, यह पहल गरीबी उन्मूलन के लिए एक स्थायी मॉडल बनाने का प्रयास करती है। केप फ़्लैट्स सुविधा की सफलता भारत, नेपाल और घाना सहित अन्य देशों में कार्यक्रम के सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड में जुड़ती है। एफएफपी कार्यक्रम के माध्यम से लाखों लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया है और इसने स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक विकास में सुधार करने में योगदान दिया है।
आप कैसे मदद कर सकते हैं
दक्षिण अफ्रीका में एफएफपी कार्यक्रम का विस्तार यह दर्शाता है कि भूख और गरीबी से लड़ने के लिए निरंतर सहयोग की आवश्यकता है। दानदाताओं का योगदान इन प्रयासों को बनाए रखने और आगे बढ़ाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। हम दुनियाभर के अपने सभी दानदाताओं के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं, जिनके सहयोग से ये कार्यक्रम संभव हो पाते हैं।
‘फूड फॉर पीपल’ कार्यक्रम के बारे में अधिक जानने और अपना योगदान देने के लिए यहाँ विज़िट करें।
हम सब मिलकर शरीरों को पोषण दे सकते हैं, समुदायों का उत्थान कर सकते हैं और वास्तव में बदलाव ला सकते हैं।






