आपके सहयोग के लिए धन्यवाद। यह अपील 30 जून, 2026 को समाप्त हो गई।

आज तक एकत्रित राशि (मैचिंग फंड सहित)

लक्ष्य

प्रेम रावत फाउंडेशन को प्राप्त आपका सहयोग , वैश्विक स्तर पर जीवन को पोषित कर रहा है। पौष्टिक भोजन, मानवीय सहायता, शांति शिक्षा और अन्य माध्यमों से, आपकी उदारता कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे लोगों के लिए गरिमा , आशा और संभावनाओं को लाने में मदद करती है। दया के इन बीजों को लगातार फलने-फूलने में सहायता करने के लिए आपका धन्यवाद।

उदार सहयोगियों द्वारा प्रदान की गई 57,670 डॉलर की मिलान फंड राशि के लिए हम उनका विशेष आभार व्यक्त करते हैं।

अब से लेकर 30 जून के बीच, इस पेज पर नए वीडियो नियमित रूप से साझा किए जाएंगे, जो यह दिखाएंगे कि कैसे आपका सहयोग ‘पीस एजुकेशन प्रोग्राम’ (शांति शिक्षा कार्यक्रम), ‘फूड फॉर पीपल’, मानवीय सहायता और अन्य माध्यमों से कई लोगों के जीवन को पोषित करने में मदद करता है।

नये वीडियो

YouTube player

यह नया वीडियो आपको एज़ेइज़ा विश्वविद्यालय ले जाता है, जो अर्जेंटीना का पहला विश्वविद्यालय है जिसने औपचारिक रूप से शांति शिक्षा कार्यक्रम (Peace Education Program) का समर्थन किया है। वहाँ छात्र चयन, आंतरिक शक्ति और सराहना जैसे विषयों का अध्ययन कर रहे हैं, जिससे वे जीवन को अधिक स्पष्टता, आत्मविश्वास और समझदारी के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।

उपलब्ध अनुवाद देखने के लिए कृपया YouTube स्क्रीन पर उपशीर्षक (CC) चालू करें। iPad पर, Settings->General->Accessibility->Subtitles & Captioning पर जाएँ।

YouTube player

प्रेम रावत की दूरदर्शी सोच और आपके सहयोग के कारण, जन भोजन कार्यक्रम एक असाधारण उपलब्धि के करीब पहुँच रहा है— 10 मिलियन भोजन परोसे जाने का ऐतिहासिक मील का पत्थर!

हर भोजन के पीछे एक ऐसे बच्चे की कहानी है, जिसके जीवन को सम्मान, देखभाल और अवसरों के साथ पोषित किया गया है। इस नए वीडियो में भारत, नेपाल, घाना और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के सदस्य बताते हैं कि आपकी उदारता किस प्रकार लोगों के जीवन में सार्थक परिवर्तन ला रही है।

आज ही अपना योगदान दें और 1 करोड़वें भोजन के इस ऐतिहासिक लक्ष्य को साकार करने में मदद करें।

उपलब्ध अनुवाद देखने के लिए कृपया यूट्यूब वीडियो में उपशीर्षक (सीसी) चालू करें। आईपैड पर: सेटिंग्स->सामान्य->सुगम्यता->उपशीर्षक और कैप्शन में जाएँ और उपशीर्षकों को सक्रिय करें।

YouTube player

दैनिक जीवन की चुनौतियों के बीच, प्रेम रावत का यह संक्षिप्त संदेश, रचनात्मक ग्राफिक्स के साथ प्रस्तुत किया गया है, जो हमें अपने भीतर शांति का अनुभव करने के महत्व की एक सुंदर याद दिलाता है। आपके सहयोग के फलस्वरूप हम ऐसे रचनात्मक वीडियो को कार्यक्रमों और सोशल मीडिया के माध्यम से साझा कर पा रहे हैं , जिससे आशा, समझ और व्यक्तिगत शांति का संदेश दुनिया भर में करोड़ों लोगों तक पहुँच रहा हैं। 

उपलब्ध अनुवाद देखने के लिए कृपया YouTube स्क्रीन पर उपशीर्षक (CC) चालू करें। iPad पर, Settings->General->Accessibility->Subtitles & Captioning पर जाएं।

YouTube player

दुःख के समय में, हममें से कई लोग आशा, शक्ति और जीवन में आगे बढ़ने की दिशा खोजने के लिए संघर्ष करते हैं। स्पेन की इस भावुक कहानी में, शांति शिक्षा कार्यक्रम के प्रतिभागी बताते हैं कि किस प्रकार इस कार्यक्रम ने उन्हें अपने भीतर मौजूद उन संसाधनों से पुनः जुड़ने में मदद की, जिन्होंने उन्हें राहत, स्पष्टता और जीवन के प्रति नई कृतज्ञता प्रदान की—ठीक उस समय, जब उन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता थी।

उपलब्ध अनुवाद देखने के लिए कृपया YouTube स्क्रीन पर उपशीर्षक (CC) चालू करें। iPad पर, Settings->General->Accessibility->Subtitles & Captioning पर जाएं।

YouTube player

हाल ही में आयोिजत “नॉरिशिंग लाइव्स” वेबिनार की यह वीडियो रिकॉर्डिंग एक प्रेरणादायक झलक प्रस्तुत करती है कि किस प्रकार पीस एजुकेशन प्रोग्राम दुनिया भर के लोगों को अधिक आशा, गरिमा और आंतरिक शांति प्राप्त करने में सहायता कर रहा है। पीस एजुकेशन प्रोग्राम वीडियो -आधारित कायशालाओं (वकशॉप्स) की एक श्रृंखला है, जिसमें प्रेम रावत के संबोधन और साक्षात्कार शामिल हैं। यह कायक्रम आंतरिक शांति, सराहना, स्पष्टता और समझ जैसे व्यावहारिक विषयों की गहन समझ प्रस्तुत करता है।

टीम के सदस्य भारत, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका तथा दुनिया के अन्य हिस्सों में इस कार्यक्रम के निरंतर बढ़ते प्रभाव की कहानियाँ और अपडेट साझा करते हैं।

उपलब्ध अनुवाद देखने के लिए कृपया YouTube स्क्रीन पर उपशीर्षक (CC) चालू करें। जैसे-जैसे और अनुवाद उपलब्ध होंगे, उन्हें जोड़ दिया जाएगा। iPad पर, Settings->General->Accessibility->Subtitles & Captioning पर जाएं।