प्रेम रावत फाउंडेशनद्वारा संचालित फूड फॉर पीपल (जन-भोजन) कार्यक्रम दुनिया भर में निरंतर विस्तार कर रहा है और गरीबी को कम करने में मदद कर रहा है। भारत के बंटोली गाँव से एक और प्रेरणादायक कहानी पंकज की है, जो छह वर्षों तक इस कार्यक्रम के लाभार्थी रहे।
“यहाँ आकर मेरी ज़िंदगी बदल गई,” पंकज कहते हैं।
गरीबी से एक उज्ज्वल करियर की ओर पंकज की यह यात्रा यह साबित करती है कि सही पोषण और शिक्षा में जीवन को बदलने की शक्ति है। एक पिछड़े समुदाय में पले-बढ़े पंकज को पढ़ाई में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ग्यारह वर्ष की उम्र में उन्हें जन-भोजन कार्यक्रम से लाभ मिलने लगा, जहाँ उन्हें नियमित और पौष्टिक भोजन मिलने लगा। इससे उन्हें ऊर्जा मिली और वे पढ़ाई, विशेष रूप से कंप्यूटर तकनीक में, ध्यान केंद्रित करने में सक्षम हुए।
पोषण, स्वच्छता प्रशिक्षण और आत्म-अनुशासन न केवल भोजन का हिस्सा थे, बल्कि उन्होंने पंकज के व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पंकज इन आदतों को अपने जीवन में अनुशासन और शैक्षणिक सफलता का आधार मानते हैं।
‘जन-भोजन’ सुविधा में निशुल्क कंप्यूटर कोर्स पूरा करने के बाद, पंकज ने स्वयं का कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया। इस पहल ने उन्हें उस गरीबी के दुष्चक्र से बाहर निकलने में सक्षम बनाया, जिसे विशेष सहायता के बिना तोड़ पाना कठिन होता है। पंकज इस सफलता का श्रेय जन-भोजन कार्यक्रम को देते हैं, जिसे वे अपनी नींव मानते हैं।
“मैं प्रेम रावत जी का बहुत धन्यवाद करना चाहता हूँ, क्योंकि उन्होंने भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई।” – पंकज
पंकज की प्रेरणादायक यात्रा के बारे में विस्तार से जानने के लिए, आप यह वीडियो देखें:
भोजन — सफलता की नींव
जन-भोजन कार्यक्रम कई देशों में चल रहा है, जिनमें भारत, नेपाल, घाना और अब दक्षिण अफ्रीका भी शामिल है। 26 नवंबर, 2024 को केप टाउन के केप फ्लैट्स में एक ‘जन-भोजन’ केंद्र खोला गया, जो वहाँ के सबसे गरीब इलाकों में जरूरतमंदों को सेवाएँ प्रदान कर रहा है। यह कार्यक्रम समर्पित जन-भोजन केंद्रों के माध्यम से चलाया जाता है और वंचित समुदायों को रोजाना भोजन उपलब्ध कराता है। महाद्वीपों और संस्कृतियों में एक जैसा परिणाम देखने को मिलता है: बेहतर स्वास्थ्य, स्कूल में दाखिला और उपलब्धि, और स्थानीय आर्थिक विकास।
कार्यक्रम की शुरुआत से लेकर अब तक, इसने वंचित बच्चों और वृद्धजनों को 7 मिलियन से अधिक पोषक आहार, स्वच्छ जल और शैक्षिक अवसर प्रदान किए हैं।
पंकज की कहानी यह सिद्ध करती है कि कैसे विशेष पोषण समर्थन व्यक्तियों को शिक्षा प्राप्त करने और टिकाऊ करियर बनाने के लिए सशक्त कर सकता है। ‘जन-भोजन’ कार्यक्रम तत्काल भूख को दूर करके दीर्घकालिक व्यक्तिगत और सामुदायिक विकास के लिए एक मजबूत आधार तैयार करता है। सचमुच, अच्छे और नियमित भोजन से गरीबी को कम किया जा सकता है। ऐसे कार्यक्रमों में निरंतर समर्थन और दान गरीबी के चक्र को तोड़ने और कमजोर समुदायों में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
पोषक भोजन प्रदान करके, आप सिर्फ व्यक्तियों को भोजन नहीं दे रहे हैं; आप उनके सीखने, काम करने और उनके जीवन को बदलने की क्षमता को प्रोत्साहित कर रहे हैं। पंकज जैसे युवाओं के सपनों को साकार करने में मदद करने के लिए TPRF के सभी दाताओं का धन्यवाद!
फूड फॉर पीपल कार्यक्रम के बारे में अधिक जानने और दान करने के लिए, यहाँ जाएं






