द प्रेम रावत फाउंडेशन (TPRF) हाल ही में कोलंबिया में आए विनाशकारी भूकंप के पीड़ितों की सहायता के लिए प्रारंभिक 50,000 डॉलर की मानवीय सहायता प्रदान करेगा। 10 अगस्त 2026 को आया 7.4 तीव्रता का यह भूकंप पिछले 100 वर्षों में इस दक्षिण अमेरिकी देश में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप था। इस आपदा में हजारों लोग घायल हुए हैं, विस्थापित हुए हैं और अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
TPRF एक ऐसी स्थानीय सहयोगी संस्था की पहचान कर रहा है, जो सबसे अधिक जरूरतमंद लोगों तक मानवीय सहायता पहुँचाने के लिए सबसे उपयुक्त हो। आगे के अपडेट के लिए जुड़े रहें।
आपके सहयोग से TPRF द्वारा प्रदान की जा सकने वाली मानवीय सहायता बढ़ेगी।
“TPRF की सहायता पूरे संसार के दाताओं के समर्थन और करुणा के कारण संभव हो पाती है। सहानुभूति, दयालुता और समझ ही वह आधार हैं, जो हमें जरूरतमंद लोगों की मदद करने और उन्हें आशा की एक किरण देने के लिए प्रेरित करते हैं। उदारता को मापा नहीं जा सकता—उदारता हृदय से आती है!” – TPRF बोर्ड की अध्यक्ष लिंडा पास्कोटो
धन्यवाद!






