शांति शिक्षा और ज्ञान (पीक) तथा अन्य संसाधन, व्यक्तिगत शांति के बारे में और अधिक सीखने के लिए
यदि आपको शांति शिक्षा कार्यक्रम अच्छा लगा और आप व्यक्तिगत शांति के बारे में सीखना जारी रखना चाहते हैं, तो प्रेम रावत द्वारा प्रस्तुत निःशुल्क पीक पाठ्यक्रम तथा अन्य उपयोगी संसाधन उपलब्ध हैं, जो इस यात्रा को आगे बढ़ाने में आपकी सहायता करेंगे।
शांति शिक्षा और ज्ञान (PEAK)
अपनी सुविधानुसार पूरा किए जा सकने वाले इस वीडियो-आधारित पाठ्यक्रम के माध्यम से, प्रेम रावत आपको स्वयं को जानने की यात्रा में आगे बढ़ने के लिए आमंत्रित करते हैं।
शांति शिक्षा और ज्ञान (पीक) , ‘पीस एजुकेशन प्रोग्राम’ में बताए गए विषयों को आगे बढ़ाता है तथा आपको अपने अंदर के संसाधनों को अधिक गहराई से समझने में मदद करने के लिए अतिरिक्त जानकारी और सोचने-समझने के मौके देता है।
यह निःशुल्क पाठ्यक्रम ऐसे व्यावहारिक तरीकों को सीखने के अवसर के साथ पूरा होता है, जो आपका ध्यान बाहरी दुनिया से हटाकर अपने भीतर शांति के व्यक्तिगत अनुभव की ओर ले जाने में सहायक होते हैं।

व्यक्तिगत शांति के लिए अन्य संसाधन
नीचे दिए गए संसाधनों के अतिरिक्त, प्रेम रावत की वेबसाइट पर और भी अनेक उपयोगी संसाधन उपलब्ध हैं।
यू-ट्यूब पर प्रेम रावत
“प्रेम रावत ऑफ़िशियल” और “टीपीआरएफ (TPRF)” – दोनों यूट्यूब चैनलों पर नियमित रूप से प्रेम रावत के प्रेरणादायक एवं निःशुल्क वीडियो, उनके संवाद , उनके प्रयासों से संबंधित नवीनतम जानकारी, उनके कार्य से प्रेरित लोगों के अनुभव तथा अन्य उपयोगी सामग्री प्रकाशित की जाती है। इन चैनलों की सदस्यता (सब्सक्राइब) लेना न भूलें।
प्रेम रावत के कार्यक्रम
प्रेम रावत के कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से या वीडियो प्रसारण के माध्यम से भाग लें।
यहाँ आप प्रेम रावत के नवीनतम कार्यक्रमों और उनमें पंजीकरण की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
प्रेम रावत की पुस्तक “श्वास”
प्रेम रावत की नई पुस्तक, “श्वास: जीवन के प्रति जागरूक हों ,” पाठकों को हमारी हर श्वास में छिपी उस शक्ति से जुड़ने के लिए प्रेरित करती है जिसे अक्सर नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है; यह पुस्तक हमारी साझी मानवता की एक गहरी याद दिलाती है। और जानें
प्रेम रावत द्वारा “स्वयं की आवाज”
प्रेम रावत की प्रसिद्ध पुस्तक, “स्वयं की आवाज- शोर भरी इस दुनिया में शांति कैसे पाएँ “, का उद्देश्य हमारी भागदौड़ भरी ज़िंदगी के शोर को कम करके अपने अंदर की असली आवाज़—आंतरिक शांति के स्रोत —को सुनने में हमारी मदद करना है। और जानें
प्रेम रावत के साथ पॉडकास्ट: जीवन की आवश्यक बातें
प्रेम रावत एक नि:शुल्क साप्ताहिक पॉडकास्ट करते हैं, जिसमें वें जीवन और व्यक्तिगत शांति के विषय में समय-समय पर मनोरंजक और ज्ञानवर्धक बातें प्रस्तुत करते हैं।



